9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालउज्जैन बीजेपी नेता मर्डर केस... आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस...

उज्जैन बीजेपी नेता मर्डर केस… आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने कही ये बात

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 26-27 जनवरी की दरम्यानी रात भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को उनके मकान पर बुलडोजर चला. इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही. साथ ही कई अफसर भी मौजूद रहे. मामले में अन्य आरोपी की संपत्ति का आकलन कर उस पर भी कार्रवाई होनी है.

बताते चलें कि रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की हत्या के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से चोरी की गई सामग्री भी मिली थी. आरोपी चोरी करने के लिए उनके घर में घुसे थे. पकड़े जाने पर हत्याकांड को अंजाम दिया था.

एसपी उज्जैन सचिन शर्मा ने बताया कि थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा खुर्द द्वारकाधीश में हत्याकांड हुआ था. इसमें बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या की गई थी. जो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, उनकी संपत्तियों की जांच की गई. इस दौरान अतिक्रमण पाया गया. इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...