11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलजिसके नाम से डरा रहे थे अंग्रेज, बता रहे थे सूरमा, यशस्वी...

जिसके नाम से डरा रहे थे अंग्रेज, बता रहे थे सूरमा, यशस्वी ने इतना कूटा कि रात में नहीं आएगी नींद!

Published on

विशाखापत्तनम:

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा नहीं मिला था। इसकी वजह से वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसे लेकर इंग्लैंड ने खूब हल्ला मचाया। अब 6 फीट चार इंच लंबे बशीर को दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। इस गेंदबाज को लेकर इंग्लैंड ने काफी हाइप बनाया था।

यशस्वी ने बशीर का खूब कूटा
यशस्वी जायसवाल विशाखापत्तनम टेस्ट के पहले दिन 179 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर शॉट खेले। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा रन बशीर के खिलाफ ही बनाए। बशीर के खिलाफ यशस्वी के बल्ले से 55 रन बनाए। इसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। बशीर अभी तक पारी में 100 रन दे चुके हैं। यशस्वी ने उन्हें लंबाई का फायदा नहीं उठाने दिया और जमकर प्रहार किए।

हार्टली को भी निशाने पर लिया
टॉम हार्टली पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के हीरो थे। दूसरे पारी में उन्होंने 7 बल्लेबाजों को आउट किया था। लेकिन यशस्वी ने उन्हें भी जमकर तोड़ा। सिर्फ 47 गेंद पर यशस्वी ने हार्टली के खिलाफ 49 रन बना दिए। इसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। हार्टली के खिलाफ ही छक्का मारकर 22 साल के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया।

दूसरे दिन यशस्वी पर रहेगी जिम्मेदारी
भारतीय टीम के सभी प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। क्रीज पर यशस्वी के साथ रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं। इसके बाद कुलदीप, बुमराह और मुकेश को आना है। ऐसे में 336 रन बनाकर चुकी टीम इंडिया को 400 रनों के पार जाना है तो यशस्वी को लंबा खेलना पड़ेगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...