14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: खिलौने वाली पिस्तौल से किडनैप, कुछ ही घंटे में पुलिस ने...

MP: खिलौने वाली पिस्तौल से किडनैप, कुछ ही घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़वाया

Published on

दतिया ,

मध्य प्रदेश के दतिया से एक किडनैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने हथियार के दम पर एक दलित युवक का अपहरण कर लिया. यह घटना सीपरी बाजार थाना इलाके के अंबावाय गांव में हुई. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी. तुरंत ही पुलिस ने हरियाणा से आए चार बदमाशों का पीछा करना शुरू किया और उन्होंने पकड़ लिया. अपहरणकर्ताओं के चुंगल से युवक को भी छुड़वा लिया.

जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र पांचाल गांवों में जाकर कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचने का काम करते हैं. शुक्रवार को वह दवा बेचने सीपरी बाजार थाना इलाके के अंबावाय गए हुए थे. यहां कार सवार चार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया.

बदमाशों ने किया दलित युवक का किडनैप
सूचना मिलते ही दतिया पुलिस ने नाकेबंदी की और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी. इसके बाद अपहरणकर्ताओं को दबोच राघवेंद्र को उनके चंगुल से छुड़ा लिया गया. दतिया के एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के पास से खिलौना पिस्तौल बरामद की गई है.

पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर पीड़ित को छुड़वाया
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका राघवेंद्र के मालिक से 15 लाख रुपये का लेनदेन था, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...