15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'पिशाचिन है शिल्पा शेट्टी, जो खून पीती है', विवेक ओबेरॉय ने एक्ट्रेस...

‘पिशाचिन है शिल्पा शेट्टी, जो खून पीती है’, विवेक ओबेरॉय ने एक्ट्रेस के बारे में कही ऐसी बात, जानिए क्या है वजह

Published on

विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की वजह से चर्चा में हैं। प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी से स्ट्रीम हो रही रोहित शेट्टी की सीरीज को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। यह शो पहले ही हफ्ते में, ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन चुका है। इसमें दोनों एक्टर्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मगर ये बात कम लोग जानते हैं कि ऑफ-स्क्रीन शिल्पा और विवेक 20 सालो से ज्यादा समय से दोस्त हैं।

‘ईटाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जिस दिन से मैं शिल्पा का जानता हूं, उस दिन से अब तक, उसमें मुश्किल से ही कोई बदलाव हुए हैं। उसकी बॉडी, फिटनेस, लुक, कद-काठी, बाल, सबकुछ बिल्कुल वैसे ही हैं। उसकी उम्र भी नहीं बढ़ती। वह वैम्पायर यानी पिशाच है, जो खून पीती है। शायद उसके पीछे भी कुछ ऐसी ही कहानी होगी।’

शिल्पी और विवेक की दोस्ती
विवेक ने आगे कहा, ‘वह बहुत अच्छी हैं। इससे कोई मतलब नहीं कि हम आप अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। हम जब मिलेंगे, तो उसी प्यार और सम्मान के साथ मिलेंगे। कभी गैरों वाला महसूस नहीं होगा।’ विवेक और शिल्पा ने सीरीज में भी बैचमेट का रोल किया है। हालांकि बाद में उनकी ड्यूटीज अलग हो जाती हैं। लेकिन मिशन पर इनकी मुलाकात होती है।

विवेक-शिल्पा के बच्चों की दोस्ती
विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी के बच्चे भी आपस में अच्छे दोस्त हैं। एक्टर ने बताया, ‘इसकी वजह ये है, जिनसे साथ मैं चाहूंहा कि मेरा परिवार समय बिताए, वो ऐसे लोग हैं कि उनके साथ जुड़ जाते हैं। आज हमारे पास जो कुछ भी है, उसके बावजूद, हमारे मिडिल क्लास वैल्यूज बरकरार हैं। और यही हमें सुरक्षित रखता है। आगे सर्वाइव करने में मदद करता है।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...