5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedपतंजलि की झोली में आएगी एक और कंपनी! 830 करोड़ कैश लेकर...

पतंजलि की झोली में आएगी एक और कंपनी! 830 करोड़ कैश लेकर बैठे हैं बाबा रामदेव

Published on

नई दिल्ली

कर्ज में डूबी कंपनी रोल्टा इंडिया को खरीदने को होड़ में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद भी शामिल हो गई है। पतंजलि ने इसके लिए 830 करोड़ रुपये का ऑल-कैश ऑफर दिया है। कुछ ही दिन पहले पुणे की कंपनी Ashdan Properties ने रोल्टा इंडिया को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। अब पतंजलि ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ में एक याचिका दायर करके मांग की है कि लेंडर्स को उसकी बोली पर विचार करने का आदेश दिया जाए। गुरुवार को एनसीएलटी ने Ashdan Properties की आपत्तियों को सुनने के बाद इसका फैसला कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स पर छोड़ दिया। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि पतंजलि ने बिडिंग प्रोसेस पूरी होने के बाद बोली लगाई है।

एक सूत्र ने कहा कि पतंजलि का ऑफर 820 से 830 करोड़ रुपये का है और यह मौजूदा ऑफर से काफी बेहतर है। इसमें सारा पैसा कैश में देने की बात है और यह ऑफर एक ऐसी कंपनी की तरफ से आया है जिसके पास भरपूर कैश है। लेंडर्स के लिए यह अच्छी बात है लेकिन अब उन्हें फैसला करना है कि आगे कैसे बढ़ा जाए। लेंडर्स अब नई प्रोसेस शुरू करने के बारे में कानूनी राय ले रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बोलियां पिछले महीने आमंत्रित की गई थीं और सबसे बड़े बोलीदाता की घोषणा हो चुकी है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि यह एक मजबूत बोली है और इस पर विचार करना होगा क्योंकि यह बेहतर ऑफर है। अभी तक किसी प्लान पर वोटिंग नहीं हुई है, इसलिए लेंडर्स नए सिरे से प्रोसेस शुरू करवा सकते हैं।

कितना है कर्ज
पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा कि हमने कंपीटेंट अथॉरिटीज से संपर्क किया है और अनुमति मिलने पर हम अपना प्लान सब्मिट करेंगे। हमने सभी विकल्पों पर गौर किया है और सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में बोलने से इन्कार कर दिया कि एक कंज्यूमर कंपनी की टेक्नोलॉजी फर्म को खरीदने में क्या दिलचस्पी है। कमल सिंह प्रमोटेड रोल्टा इंडिया डिफेंस पर केंद्रित सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसे पिछले साल जनवरी में बैंकरप्सी प्रोसेस के लिए एडमिट किया गया था। कंपनी पर कुल 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इनमें बैंकों का कर्ज 7,100 करोड़ रुपये है। Ashdan Properties ने 760 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...