11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह ने तो कमाल कर दिया, कपिल देव और और जवागल...

जसप्रीत बुमराह ने तो कमाल कर दिया, कपिल देव और और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गज रह गए पीछे

Published on

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 6 विकेट अपने नाम किए। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में उम्मीद थी कि स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन बुमराह ने अपनी चतुराई और तेज गति से इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। इस दमदार गेंदबाजी के साथ बी बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दिग्गजों से आगे निकले बुमराह
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी में टीम ने 396 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोलते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस नहस करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड 150 रन
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड 150 विकेट अपने नाम कर लिए। बुमराह ने अपने 64वीं टेस्ट पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

कपिल देव के नाम था यह रिकॉर्ड
बुमराह से पहले टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज के रूप में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव के नाम था। कपिल देव ने अपने करियर के 67वीं पारी में 150 विकेट लेने का कारनामा किया था।

जवागल श्रीनाथ अब तीसरे नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने का मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीनाथ ने टेस्ट करियर की अपनी 72वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...