11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमैं नंबर देखने से बचता हूं... इंग्लैंड के होश उड़ाने के बाद...

मैं नंबर देखने से बचता हूं… इंग्लैंड के होश उड़ाने के बाद जसप्रीत बुमराह ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

विशाखापत्तनम

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक के बाद एक खतरनाक गेंद फेंकी जिससे वह भारत में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने में सफल रहे। लेकिन उनका मानना है कि अगर गेंद ‘रिवर्स’ हो रही है तो कोई ‘मैजिक’ ढूंढने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इस 30 साल के गेंदबाज ने गेंद को रिवर्स कर अंतिम दो सत्र में तीन खतरनाक स्पेल डाले जिससे वह 15.5 ओवर में 45 रन देकर छह विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उनके इस कमाल के प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर सिमट गयी और मेजबानों ने 143 रन की बढ़त हासिल की।

सीरीज के शुरूआती मैच में भी उन्हें रिवर्स स्विंग से फायदा मिला था लेकिन शनिवार को उन्होंने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। बुमराह ने जिस तरह गेंद को दोनों ओर मूव करते हुए जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और ओली पोप के विकेट झटके उसे देखना दिलचस्प था। सोशल मीडिया पर उनके पोप को इनस्विंगर यॉर्कर से बोल्ड करने का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

बुमराह से जब दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अगर आप भारत के विकेट लेना चाहते हो तो आपको रिवर्स स्विंग गेंदबाजी करना सीखना होगा। शायद मैंने पांरपरिक स्विंग से पहले रिवर्स स्विंग करना सीखा क्योंकि आप धीमे विकेटों पर काफी क्रिकेट खेलते हो। इसलिये आप समझते हो कि आपको यहां कैसे गेंदबाजी करनी होगी। आपको तरीका ढूंढना होता है, ऐसे कौन सा क्षेत्र है जहां आप हिट कर सकते हो। इसलिये नेट में आप इस तरह का काफी अभ्यास करते हो और विकेट चटकाने के लिए इसे आजमाने की कोशिश करते हो।’

पोप को आउट करने से पहले वह क्या सोच रहे थे तो इस पर बुमराह ने कहा, ‘उस समय गेंद काफी सख्त थी। हां, उस समय कुछ रिवर्स स्विंग थी। रिवर्स स्विंग में आपको प्रत्येक गेंद को जादुई गेंद फेंकने की जरूरत नहीं होती।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ बाहर जाती गेंद फेंकी थी और मेरे दिमाग में चल रहा था कि मुझे कौन सी गेंद फेंकनी चाहिए? लेकिन मैंने तब तक यॉर्कर नहीं डाली थी। तो मैंने सोचा कि चलो जोखिम लिया जा सकता है और मैंने ऐसा किया और यह काफी स्विंग हुई। मैंने अच्छी तरह इसे फेंका जिससे मैं बहुत खुश हूं।’150 विकेट होने पर बुमराह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- बहुत खुश हूं। लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि नंबर्स को देखने से बचूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप अपने आप दबाव बनाते हैं और इंजॉय नहीं कर पाते। मैं सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...