7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedचीन ने बनाया ये बड़ा प्लान, तेजी से कर रहा छोटे बैंकों...

चीन ने बनाया ये बड़ा प्लान, तेजी से कर रहा छोटे बैंकों का विलय, जानिए क्या है तैयारी

Published on

नई दिल्ली

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने को तैयार है। इसके उलट चीन की हालत खबरा है। चीन की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाता दिख रहा है। ग्‍लोबल जीडीपी में उसकी हिस्‍सेदारी घट गई है। जानकारों का मानना है कि चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में जो गिरावट शुरू हुई है उसमें वापसी की गुंजाइश कम ही है। इसके पीछे कई तरह की वजह हैं। अब अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चीन बड़ी संख्या में छोटे बैंकों का विलय कर रहा है। चीन अपनी अर्थव्यवस्था में खराब कर्ज की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठा रहा है।

इस वजह से उठाया कदम
चीन सरकार छोटे ग्रामीण बैंकों को मिलाकर बड़े क्षेत्रीय बैंक बनाने जा रही है। चीन यह कदम बैंकों के खराब कर्ज को कम करने के लिए उठा रहा है। चीन के ग्रामीण सहकारी बैंक प्रणाली में खराब ऋण अनुपात 3.48 फीसदी है, जो पूरे वित्तीय क्षेत्र से दोगुना है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन हाई रिस्क वाले वित्तीय ऋणदाताओं से निपट रहा है, यह 6.7 ट्रिलियन डॉलर के क्षेत्र में सैकड़ों डीलरों का विलय करेगा।

नियमों का किया उल्लंघन
सरकार का मानना है कि छोटे बैंकों में आईटी और पारदर्शिता की कमी के होती है। कुछ बैंकों ने ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों के अलावा भी लोन देकर नियमों का उल्लंघन किया है। अब चीन अपने बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना चाहता है। इसके लिए चीन छोटे बैंकों को मिलाकर बड़े बैंक बना रहा है। यह कदम खराब कर्ज की समस्या को कम करने के लिए उठाया जा रहा है।

चीन के इस कदम से छोटे ग्रामीण बैंक बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय संस्थानों में शामिल हो जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य जांच के दायरे में आए 2,100 ऋणदाताओं के बीच बढ़ी बैड क्रेडिट्स की स्थितियों को खत्म करना है। यह एक ऐसी चिंता है जिससे बीजिंग को निपटने की सख्त जरूरत है, क्योंकि बढ़ते घरेलू कर्ज ने पिछले कुछ वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था पर बड़े पैमाने पर निगेटिव दबाव डाला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...