16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedवित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पेटीएम और बायजू संकट पर आया ये बयान,...

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पेटीएम और बायजू संकट पर आया ये बयान, कह दी ये बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते गुरुवार यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। यह वित्त मंत्री ने लगातार छठा बजट पेश करने के बाद हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से साक्षात्कार के दौरान कई मुद्दों पर बात की है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में बड़ी घोषणाएं करने का उपयुक्त समय नहीं था। जुलाई के बजट में ज्यादा स्कोप होगा। इस साक्षात्कार में वित्त मंत्री ने पेटीएम पेमेंट बैंक से लेकर बायजू और महंगाई आदि कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई को कंट्रोल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस समय रूलर एरिया में डिमांड और टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा स्मॉल टाउन और गांव में रहने वाले लोगों को मार्केट के साथ जुड़ने में भी मदद मिल रही है। देश में ग्रामीण इलाके भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वहां के मार्केट का भी तेज विकास हो रहा है।

पेटीएम और बायजू पर कही ये बात
इस समय भारत के दो सबसे मूल्यवान स्टार्टअप बायजू और पेटीएम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। क्या स्टार्टअप्स को अपने व्यवसाय करने के तरीके पर फिर से विचार करने और नियमों का पालन करने की जरूरत है? इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह किसी कंपनी से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। यह रेग्युलेटर और कंपनी का काम है। इससे वह दोनों ही निपटें। उन्होंने कहा कि इस समय कई कंपनियां इस दौर से गुजर रही हैं। भारत में जिस तरह से स्टार्टअप कंपनियों ने खुद को स्थापित किया है और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, उसपर सलाह देना उनका काम नहीं है।

सोलर एनर्जी का हो रहा विस्तार
वित्त मंत्री ने कहा कि अब नए उभरते डोमेन में निवेश हो रहा है। बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, एआई और सोलर एनर्जी का विस्तार हो रहा है। कहा कि शुरुआती दिनों में उन्हें बताया गया था कि ऑटोमोबाइल सेक्टर गहरे संकट में है, उनके पास बड़ी इन्वेंट्री है। आज, जब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर परिवर्तन हो रहा है तब भी वेटिंग लिस्ट है। वित्त मंत्री ने महंगाई पर कहा कि सरकार इसे रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...