11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल6,4,4... 14 रन का वो धमाकेदार ओवर, जहां लिखी गई शुभमन गिल...

6,4,4… 14 रन का वो धमाकेदार ओवर, जहां लिखी गई शुभमन गिल के शतक की गाथा

Published on

विशाखापत्तनम

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस शुभमन गिल ने आखिरकार अपने बल्ले से आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। गिल ने बता दिया कि क्यों उन्हें अगला विराट कोहली कहा जाता है। शुभमन लंबे समय से टेस्ट में संघर्ष कर रहे थे। यहां तक उनकी ड्रॉप होने की भी नौमत आ गई थी। लेकिन शुभमन ने विशाखापत्तनम में चल रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने ना ही सिर्फ अपनी जगह बचाई बल्कि शतक भी ठोका।

शुभमन का टेस्ट में तीसरे नंबर पर खेलते हुए पहला शतक था। 11 महीने और 12 पारियों के लंबे समय के बाद गिल ने शतक लगाया है। उन्होंने 147 बॉल में 104 रन बनाए। शुभमन ने 70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि उनके शतक से पहले 14 रन का एक ओवर आया था। जहां से इस बात पर मुहर लग गई थी कि शतक से पहले आज गिल रुकेंगे नहीं। आइये आपको उस ओवर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गिल ने एक ओवर में कूटे थे 14 रन
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की पारी का 41वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से युवा स्पिनर रेहान अहमद डाल रहे थे। उस ओवर ने गिल के शतक की कहानी लिखी। उस ओवर से मोमेंटम सेट हुआ। उस ओवर से टोन सेट हुआ। उस ओवर से तय हो गया था कि गिल तो अब सैकड़ा बनाकर ही सांस लेंगे। रेहान के ओवर की पहली गेंद डॉट रही थी। हालांकि इसकी अगली तीन गेंदों पर सिर्फ बाउंड्री ही आई। गिल ने पहले तो छक्का जड़ा फिर उसके बाद अगली दो बॉल पर दो चौके लगाए।

इस तरह उन्होंने रेहान के इस ओवर से 14 रन बटोरे। ओवर खत्म होने तक शुभमन 83 रन पर पहुंच गए थे। वह वहां से कोई खराब शॉट खेलकर ही अपने शतक से चूकते, क्योंकि गेंदबाजों की उनके सामने एक नहीं चल रही थी। बहरहाल, जब वह 104 रन पर आउट हुए तो भी अपनी गलती से एक खराब शॉट खेलकर ही आउट हुए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...