11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलपहली पारी में 396 रन, दूसरी में बनाए 255, फिर भी टीम...

पहली पारी में 396 रन, दूसरी में बनाए 255, फिर भी टीम इंडिया के नाम जुड़ गया अनचाहा रिकॉर्ड

Published on

विशाखापत्तनम:

शुभमन गिल के तीसरे टेस्ट शतक के साथ ही अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के महत्वपूर्ण योगदान के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 399 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी तीसरे दिन रविवार को 255 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में टीम इंडिया ने 396 रन बनाए थे। इस तरह मैच में भारतीय टीम ने कुल 651 रन बनाए।

एक भी शतकीय साझेदारी नहीं
भारतीय टीम के लिए इस मैच में एक भी शतकीय साझेदारी नहीं हुई। पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी तीसरे विकेट के लिए हुई थी। यशस्वी जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर ने 90 रन जोड़े थे। दूसरी पारी में सबसे बड़ी साझेदारी 5वें विकेट के लिए हुई। शुभमन गिल और अक्षर पटेल ने 89 रन जोड़े। दोनों ही पारियों में भारतीय बल्लेबाज लगातार सेट होकर आउट होते रहे। यही वजह है कि शतकीय साझेदारी नहीं बन पाई।

100+ साझेदारी के बिना भारत के लिए एक टेस्ट में सर्वाधिक रन
724 vs वेस्टइंडीज वानखेड़े, 2011
678 vs इंग्लैंड लॉर्ड्स, 1990
663 vs पाकिस्तान बेंगलुरु, 2005
656 vs बांग्लादेश चटोग्राम, 2010
651 vs इंग्लैंड विशाखापत्तनम, 2024
638 vs इंग्लैंड हैदराबाद, 2024

पहले टेस्ट में भी हुआ था ऐसा
इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी भारतीय टीम की कोई जोड़ी 100 रनों की साझेदारी नहीं बना पाई थी। इससे साफ होता है कि इंग्लैंड के युवा गेंदबाजों के खिलाफ भारत की बैटिंग घरेलू परिस्थिति में दबाव में है। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं निकली है। श्रेयस अय्यर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। विकेटकीपर केएस भरत भी रन नहीं बना पा रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...