7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedसस्‍ता होगा होम-कार लोन? क्‍या एक साल बाद RBI ब्‍याज दरों में...

सस्‍ता होगा होम-कार लोन? क्‍या एक साल बाद RBI ब्‍याज दरों में करेगा कटौती, एक्‍सपर्ट्स की राय

Published on

मुंबई

भारतीय रिजर्व (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक छह फरवरी को शुरू होगी। अंतरिम बजट के ठीक बाद आरबीआई रेपो रेट को यथावत बनाए रख सकता है। यह राय एक्‍सपर्ट्स की है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को छोटी अवधि के लिए उधार देता है। जानकारों का कहना है कि केंद्रीय बैंक इस सप्ताह अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति में नीतिगत दरों में कोई बदलाव शायद ही करे। कारण है कि खुदरा महंगाई की दर अब भी संतोषजनक दायरे के ऊपरी स्तर के करीब है। रिजर्व बैंक ने लगभग एक साल से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है। इसे आखिरी बार फरवरी 2023 में 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया था।

जब आरबीआई रेपो रेट में कटौती करता है तो इसका मतलब है कि बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज दर पर पैसा मिलेगा। इससे बैंकों के लिए ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन देना आसान हो जाता है। यह बदले में लोगों और व्यवसायों के लिए उधार लेना आसान बनाता है। इससे खर्च और निवेश को बढ़ावा मिलता है। यह आर्थिक विकास को गति दे सकता है और मुद्रास्फीति को कम कर सकता है। इसके उलट जब आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है तो इसका विपरीत असर होता है। बैंकों को आरबीआई से ज्‍यादा ब्याज दर पर पैसा मिलता है। इसलिए वे ग्राहकों को ज्‍यादा ब्याज दर पर लोन देते हैं। इससे उधार लेना महंगा हो जाता है।

महंगाई की दर अभी ज्‍यादा
खुदरा महंगाई की दर जुलाई, 2023 में 7.44 फीसदी के ऊंचे स्तर पर थी। उसके बाद इसमें गिरावट आई है। हालांकि, यह अब भी ज्‍यादा ही है। दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई की दर 5.69 फीसदी थी। सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई की दर को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली एमपीसी की तीन दिन की बैठक छह फरवरी को शुरू होगी। गवर्नर शक्तिकांत दास आठ फरवरी को समिति के फैसले की घोषणा करेंगे।बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने अनुमान जताया कि एमपीसी दर और रुख, दोनों में यथास्थिति बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई की दर अब भी ऊंची है। फूड इन्‍फ्लेशन पर दबाव है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में सीपीआई आधारित महंगाई दर कम होने का अनुमान है। हालांकि, इसके लिए मानसून का रुख महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें आगामी समीक्षा में दरों या रुख में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगस्त, 2024 में जाकर ही दर में कटौती देखी जा सकती है।’

पॉलिसी रेट में कटौती के फायदे:
यह लोन को सस्ता बनाता है: जब बैंकों को कम ब्याज दर पर पैसा मिलता है तो वे ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन देते हैं। इससे लोगों और व्यवसायों के लिए लोन लेना आसान हो जाता है।

यह अर्थव्यवस्था को रफ्तार देता है: जब लोन सस्ता होता है तो लोग और व्यवसाय अधिक खर्च करते हैं। इससे अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलती है।

यह रोजगार को बढ़ावा देता है: जब अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो कंपनियां अधिक लोगों को काम पर रखती हैं। इससे रोजगार बढ़ता है।

पॉलिसी रेट में कटौती के नुकसान:
यह महंगाई को बढ़ा सकता है: जब लोगों के पास ज्‍यादा पैसा होता है तो वे ज्‍यादा सामान और सेवाएं खरीदते हैं। इससे महंगाई बढ़ सकती है।

यह बैंकों के मुनाफे को कम कर सकता है: जब बैंकों को कम ब्याज दर पर पैसा मिलता है तो वे कम ब्याज दर पर ग्राहकों को लोन देते हैं। इससे बैंकों का मुनाफा कम हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...