16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedTDS कटा और नहीं भरा ITR... फिर तो हो गई ना गड़बड़?...

TDS कटा और नहीं भरा ITR… फिर तो हो गई ना गड़बड़? आयकर विभाग भेज सकता है नोटिस

Published on

नई दिल्‍ली ,

इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट जल्‍द ही ऐसे लोगों को नोटिस भेजेगा, जिन्‍होंने इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है. बिजनेस टुडे के मुताबिक, इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटिस ऐसे लोगों को भी भेजा जाएगा, जिनके सोर्स पर टैक्‍स काटा गया है. इसका मतलब है कि TDS कटा है, लेकिन आईटीआर नहीं भरा गया है तो नोटिस आ सकता है.

सेंट्रल डायरेक्‍ट टैक्‍स बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा कि विभाग केवल उन्हीं करदाताओं को नोटिस भेजेगा जिनके बारे में उसके पास निश्चित जानकारी है. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग का फोकस रिफंड का समय कम करने से लेकर रिटर्न अपडेट करने या बड़े टैक्‍स विवाद को सुलझाने पर है. साथ ही विभाग टैक्‍सपेयर्स के लिए सर्विस में सुधार करना चाहता है.

टैक्‍स से जुड़े विवाद सुलझा रहा मैनेजमेंट सेंटर
CBDT के चेयरमैन ने कहा कि CBDT ने मैसूरु में एक डिमांड मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किया है, जो 1 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्‍स विवादों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि टैक्‍सपेयर्स इसके तहत इन टैक्‍स विवादों को सॉल्‍व करने के लिए सीए और अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. गुप्‍ता ने कहा कि पहले सिर्फ कर्नाक विवाद तक की सीमित था, लेकिन अब वह पूरे भारत के मामले का सॉल्‍व कर रहा है.

बजट में बकाया टैक्‍स पर मिला छूट
अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 25,000 रुपये तक की बकाया टैक्स डिमांड वापस लेने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छोटी, गैर-सत्यापित, गैर-समाधान या विवादित डायरेक्‍ट टैक्‍स की मांग थीं, उनमें से कई साल 1962 से पहले की थीं. यह रिकॉर्ड में दर्ज हैं, जिससे ईमानदार टैक्‍सपेयर्स को रिफंड को लेकर समस्‍या आई है.

वित्त मंत्री ने क्‍या किया था ऐलान
अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2009-10 तक की अवधि के लिए 25,000 रुपये तक और वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2014-15 के लिए 10,000 रुपये तक की बकाया डायरेक्‍ट टैक्‍स डिमांड को वापस लेने का प्रस्ताव करती हूं. इससे लगभग एक करोड़ करदाताओं को लाभ होने की उम्मीद है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...