11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलकुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट की दमदार वापसी, गोल्ड मेडल किया...

कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट की दमदार वापसी, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Published on

नई दिल्ली

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी विनेश फोगाट ने जयपुर में भारतीय ओलिंपिक संघ की तदर्थ समिति द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 55 किग्रा में गोल्ड मेडल जीता। अपने अनुभवी कौशल का प्रदर्शन करते हुए, विनेश ने मध्य प्रदेश की अपनी प्रतिद्वंद्वी ज्योति पर 4-0 से जीत हासिल की। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले 29 साल खिलाड़ी ने पहले 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 50 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी जीत हासिल की थी।

साक्षी मलिक ने पहनाया मेडल
विनेश फोगाट को ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल पहनाया। बजरंग पूनिया के साथ साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पहलवान आंदोलन की शुरुआत की थी। दिसंबर के अंत में विनेश ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया था। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी थी। वहीं साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के करीबी के रेसलिंग फेडरेशन अध्यक्ष बनने के बाद खेल से ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।

एक अन्य मुकाबले में 2021 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता हरियाणा की अंशु मलिक ने 2020 एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर (रेलवे) को 59 किग्रा वजन वर्ग में 8-3 से पराजित किया। हरियाणा ने 189 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। आरएसपीबी 187 अंक से दूसरे स्थान पर जबकि पुडुचेरी 81 अंक से तीसरे स्थान पर था। पुरुषों के ग्रीको रोमन वर्ग में आरएसपीबी 208 अंक से समग्र विजेता रहा जिसके बाद सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (127 अंक) दूसरे और महाराष्ट्र (113 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...