14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब के नशे में...

MP: स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब के नशे में धुत नजर आया टीचर, वीडियो वायरल

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों को पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इन स्कूलों को संचालित करने वाले शिक्षक़ ही सरकार की कोशिशों में पलीता लगा रहे हैं. ऐसा ही मामला जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र बकरा की जमुनिया स्कूल मे सामने आया है.इस स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में धुत नजर आया. टीचर इस कदर शराब के नशे में था कि होश तक नहीं थी. शराब के नशे में किसी तरह स्कूल तो पहुंच गया लेकिन वहां पहुंचते ही गिर पड़ा.

शिक्षक की यह हालत देखकर स्कूल के बच्चे भी दहशत में आ गए लेकिन इस बीच शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें साफ देखा जा रहा है कि शिक्षक पढ़ाने की हालत तो दूर खुद को संभालने की हालत में भी नहीं है. जानकारी के मुताबिक जमुनिया सरकारी स्कूल में तैनात इस टीचर का नाम राजेंद्र नेताम है जो लंबे समय से इसी स्कूल में है और अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है . इसके पहले भी बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

राजेंद्र नेताम के लगातार शराब पीकर स्कूल आने से बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. बच्चों ने दहशत के कारण स्कूल आना भी बंद कर दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया है. जबलपुर कलेक्टर ने कहा है कि वीडियो वायरल होते ही शिक्षक राजेंद्र नेतराम को सस्पेंड कर दिया गया है और विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...