14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालरात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 3 की मौत;...

रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 3 की मौत; CM ने जताया शोक

Published on

छतरपुर ,

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें पुलिस टीम की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना लगने ही प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही हादसे में मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद करते हुए 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों के इलाज की उत्तम व्यवस्था के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं.

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा गया, छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने से 3 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है. CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. CM ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...