14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल'एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है...' शिवराज ने गाया गाना, दोस्तों संग...

‘एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है…’ शिवराज ने गाया गाना, दोस्तों संग एक थाली में खाया खाना

Published on

भोपाल ,

‘एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों…’ गाना गाकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया. मौका था- भोपाल के हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्र सम्मेलन का. इस कार्यक्रम में अपने कॉलेज के भूतपूर्व सहपाठियों के साथ शिवराज सिंह ने एक ही थाली में खाना खाया और गानों पर थिरकते भी नजर आए.

शिवराज ने अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा, फिर वो पुराने दिन याद आ गए! जब किस्से खत्म नहीं होते थे, बातों का सिलसिला रुकता न था. खाने की टेबल पर चौपाल जमती थी और एक थाली में यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता था पर बातें खत्म नहीं होती थीं.दुनिया में बाकी सारे साथ पीछे छूट जाते हैं लेकिन दोस्ती कभी खत्म नहीं होती, दोस्तों का साथ हमेशा रहता है. आज फिर उन पलों को जी लिया.

वक्त की पोटली से कुछ पुराने किस्से निकले, स्मृतियां मुस्कुराईं. हंसी-ठहाके और दोस्ती की मिठास से मन का कोना-कोना महक उठा. हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह के ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले पल हैं. दोस्तों का शुक्रिया! ओल्ड सिटी स्थित हमीदिया कॉलेज में करीब 4 घंटे तक रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज अपने दोस्तों के बीच रहे. कहा कि सभी दोस्त मिलकर ऐसा इंतजाम करेंगे कि किसी परेशान मित्र की मदद की जा सके.

700 रुपए प्रति व्यक्ति जुटाए गए
हमीदिया कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने 1977 से 82 तक के छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया था. इस कार्यक्रम के लिए पूर्व छात्रों से 700-700 रुपए लिए गए. कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी समेत अपने अपने क्षेत्र में नाम कमाने वाले पूर्व छात्र सम्मलित हुए. बता दें कि भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से देश के पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री दीपक जोशी समेत तमाम जज, डॉक्टर जैसे पढ़ चुके हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...