14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: दर्जी से मारपीट के बाद थाने में भड़काऊ भाषण, 40 लोगों...

MP: दर्जी से मारपीट के बाद थाने में भड़काऊ भाषण, 40 लोगों पर FIR; CM भी सख्त

Published on

दमोह ,

मध्य प्रदेश के दमोह में एक मारपीट की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने और भड़काऊ भाषण देने के मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि दमोह में उपद्रवियों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस-प्रशासन ने समय पर संभाल लिया. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं. दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मध्यप्रदेश में शांति बनाए रखना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है.

बता दें कि दमोह कोतवाली थाना परिसर में हंगामा करने वाले वर्ग विशेष के 40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इन लोगों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है.

दरअसल, शनिवार रात शहर की जेल मस्जिद के पास एक टेलर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इस विवाद में मस्जिद के हाफिज के साथ भी बदसलूकी हुई. इससे आक्रोशित वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस थाने में हंगामा किया था. कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था. लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे.

इस बीच सैकड़ों की संख्या में थाना परिसर में मौजूद लोगों ने जमकर बबाल काटा था और कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए, जिसे देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा और पूरी रात तनाव के बीच पुलिस शहर की सड़कों पर रही थी.

दमोह एसपी सुनील तिवारी के मुताबिक, टेलर के साथ मारपीट मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, थाना परिसर में हंगामा करने वाले चालीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है. इस मामले में जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...