14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: तंबाकू देने से किया इनकार तो कुल्हाड़ी से किया 5 साल...

MP: तंबाकू देने से किया इनकार तो कुल्हाड़ी से किया 5 साल के भतीजे का मर्डर, भाभी घायल

Published on

शहडोल,

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शख्स तंबाकू नहीं मिलने पर इतना नाराज हो गया कि उसने अपने पांच वर्षीय भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसी दौरान आरोपी ने अपनी भाभी पर भी हमला किया, लेकिन वो बाल-बाल बच गई और इस हमले में घायल हो गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

शहडोल जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्योहारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरकछ गांव में शनिवार की रात वहशी बने आरोपी ने महज तंबाकू की खातिर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. इस वारदात को बेरहमी से अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 30 साल के रमला कोल के तौर पर हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ब्यौहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहन पड़वार ने पीटीआई को बताया कि रमला कोल ने अपने बड़े भाई की पत्नी सुक्खी बाई (35) से तंबाकू मांगा था, लेकिन उसने यह कहते हुए उसे मना कर दिया कि उसके पास घर पर तंबाकू नहीं है.

रमला को अपनी भाभी की ये बात बेहद नागवार गुजरी. बस इतनी सी बात से नाराज होकर आरोपी रात करीब 11 बजे सुक्खी बाई के घर में जबरन घुस गया और सोते समय ही उसने सुक्खी और उसके मासूम बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद वो मौके से भाग निकला.

पुलिस अधिकारी मोहन पड़वार ने बताया कि इस घातक हमले में मासूम बच्चे की दर्दनात मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...