14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: खेल मैदान पर रनिंग कर रहे 16 साल के लड़के की...

MP: खेल मैदान पर रनिंग कर रहे 16 साल के लड़के की मौत, साइलेंट अटैक की संभावना

Published on

रतलाम ,

रतलाम में आज एक किशोर की खेल मैदान में दौड़ने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. किशोर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक, मृतक आर्मी में जाने की तैयारी करने के लिए खेल मैदान में पिछले एक सप्ताह से जाने लगा था.

घटना सोमवार सुबह की है. शहर के बालाजी नगर निवासी राधेश्याम कुमावत का बेटा आशुतोष (16 साल) अपने दोस्त के साथ सुबह साढ़े पांच बजे रनिंग के लिए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान गया था. आशुतोष अपने दोस्त के साथ मैदान पर रनिंग कर रहा था, तभी अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा. यह देख उसके दोस्त और खेल मैदान पर मौजूद अन्य लोग उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना किशोर के परिजनों को मिलने पर वह तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे. जिला चिकत्सालय के सिविल सर्जन डॉ एमएस सागर ने बताया कि मृतक किशोर की मौत संभवत: साइलेंट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) आने से हुई है.परिजनों के मुताबिक, आशुतोष कक्षा 11वीं में पढ़ता था. वह आर्मी में जाने की इच्छा रखता था. इसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ एक सप्ताह पहले से ही खेल मैदान पर सुबह रनिंग के लिए जाने लगा था, उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी. वह पूरी तरह से स्वस्थ था.

उल्लेखनीय है कि हार्ट अटैक के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पीड़ितों में युवा, किशोर और बच्चे भी शामिल हो गए हैं. रतलाम जिले में बीस दिन के भीतर यह दूसरा मामला है, जिसमें किशोर की अटैक आने से मौत हुई है. इसके पहले आलोट तहसील के ग्राम खारवाकला में 13 साल के बच्चे की इसी तरह से अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी. डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक होने की संभावना जताई थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...