14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: ज्वैलरी शॉप में घुसकर बाप-बेटे पर कट्टा तानकर लूटे 6.50 लाख,...

MP: ज्वैलरी शॉप में घुसकर बाप-बेटे पर कट्टा तानकर लूटे 6.50 लाख, CCTV कैद हुई वारदात

Published on

मुरैना ,

मध्य प्रदेश के मुरैना में तीन बदमाशों ने हथियार के दम पर एक ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मारने की धमकी दी और साढ़े छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बाइक से आए बदमाशों ने बाजार से भागने के लिए कट्टे लहराए. लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद से कारोबारियों में डर का माहौल पैदा हो गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. बता दें, हफ्त में ज्वैलरी की दुकान से यह दूसरी सबसे बड़ी लूट है. बीती 31 जानकारी को एक अन्य सर्राफा कारोबारी से 2 करोड़ 75 लाख की लूट हुई थी. जिसके अपराधी अब तक नहीं पकड़े गए हैं.

हथियार के दम पर ज्वैलरी शॉप में लूट
पुलिस ने बताया कि सराफा बाजार, पंचायती धर्मशाला की दुकानों में जीवाजीगंज निवासी अतुल गुप्ता की ज्वैलरी शॉप है. सोमवार शाम करीब पौने सात बजे तीन बदमाश कट्टे लहराते दुकान में घुसे. उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक बैठे हुए थे.

बदमाश साढ़े छह लाख रुपये लेकर हुए फरार
बदमाशों ने सराफा कारोबारी अतुल गुप्ता व उनके बेटे प्रद्युम्न उर्फ कान्हा को गोली मारने की धमकी दी. दो बदमाशों ने पिता-पुत्र की ओर कट्टा ताना हुआ था. तीसरा काउंटर का ड्रावर खोलकर उसमें रखे साढ़े छह लाख रुपये बैग में भरे और फरार हो गए. खौफ के कराण कोई भी इन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...