16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedSmartphone खरीदना होने जा रहा महंगा, जल्दी कर लें खरीदारी, ये वजह...

Smartphone खरीदना होने जा रहा महंगा, जल्दी कर लें खरीदारी, ये वजह बनीं मुसीबत

Published on

स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए जोरदार झटका लगने वाला है, क्योंकि जल्द ही स्मार्टफोन के दाम बढ़ सकते हैं। स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा जून तिमाही से हो सकता है। मतलब अप्रैल से जून के दौरान फोन की कीमत में इजाफा हो सकता है। ऐसे में इससे पहले स्मार्टफोन खरीदना एक बेहतर डील हो सकती है।

क्यों बढ़ रहे दाम
बता दें कि चीन की मुद्रा युआन में मजबूती देखने को मिली है। युआन जून 2023 में 11.32 रुपये के निचले स्तर पर था, जो दिसंबर में बढ़कर 12.08 रुपये हो गया है, जिससे मेमोरी चिप की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसे में स्मार्टफोन बनाने की लागत ज्यादा आएगी। इस वजह से स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि भारत सरकार की ओर से 2024 के आम बजट में मोबाइल फोन पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की है।

कितने बढ़ सकते हैं दाम?
बता दें कि सैमसंग और मैक्रॉन जैसी कंपनियां DRAM (मेमोरी चिप) बनाने का काम करती हैं। मार्केट रिसर्चर Trendforce की रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों कंपनियां अपने चिप की कीमत में मार्च तिमाही में 15 से 20 फीसद तक का इजाफा करने वाली हैं। ऐसा DRAM की बढ़ती डिमांड की वजह से हैं। बता दें कि मौजूदा वक्त में नई चिपसेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डिमांड बढ़ रही है। वही LPDDR5(X) की सप्लाई का इश्यू आ रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...