14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP के हरदा पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के बाद भीषण आग, पूरा...

MP के हरदा पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के बाद भीषण आग, पूरा इलाका हो गया खाक, 11 मौतें, 100 लोग झुलसे

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।  रिपोर्टर ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास सड़क पर भी कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। प्रशासन ने 25 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलग-अलग जिलों से हरदा पहुंच रही हैं. इसके अलावा 50 एम्बुलेंस भी हरदा पहुंच गई हैं. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश के गृह सचिव भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

हरदा जिले के कलेक्टर ने बताया, “आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. बचाव अभियान चल रहा है. 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 100 अन्य घायल हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल और इंदौर शिफ्ट किया जा रहा है.”

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा: CM
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि इन घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. अभी छह लोगों की मौत की जानकारी है. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए भोपाल, इंदौर में भर्ती कराया गया है. मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार उठाएगी. दोबारा ऐसी कोई घटना न हो, इसको लेकर हमारी सरकार कठोर कार्रवाई करेगी.

नर्मदापुरम और बैतूल से राहत और बचाव सामग्री भेजी गई
हरदा में की इस घटना को देखते हुए नर्मदापुरम और बैतूल जिले से SDRF के जवान और राहत सामग्री भेजी गई है. नर्मदापुरम से तीन एम्बुलेंस और छह फायर ब्रिगेड रवाना हो चुकी हैं. इसके अलावा SDRF के 19 जवानों को भी राहत और बचाव सामग्री के साथ हरदा भेजा गया है, जिनमें फायर एक्सीम्यूसर, फायर एंट्री शूट, सर्च लाइट, स्ट्रेटर, हेलमेट, ब्रीथिंग अप्रेटस सेट शामिल हैं. वहीं बैतूल जिसे से भी हरदा के लिए SDRF के 15 जवान, होमगार्ड एक पीसी और एक वाहन फोर्स रवाना की गई है. इसके अलावा राहत और बचाव सामग्री भी भेजी गई है.

जानकारी के मुताबिक, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया जा चुका है.इस घटना का सामने आया वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा लोग इधर से इधर भागते हुए दिख रहे हैं.

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की कोशिश है कि किसी भी तरह के आग पर काबू पाया जाए, उसके बाद ही लोगों का रेस्क्यू हो पाएगा. आग की लपटों पर काबू पाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसकी वजह से आग लगातार भड़क रही है. प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस फैक्ट्री के अंदर कितने लोग हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि पहली प्राथमिकता फैक्ट्री में आग से किसी भी तरह काबू पाना है.

मृतक के परिजनों को चार लाख मुआवजा
घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायल लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ ही घटना के बारे में भारत सरकार को जानकारी दी है। सबसे पहली प्राथमिकता है कि घायलों को समुचित इलाज मिले।

देवास से भेजी गई मदद
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद देवास जिले से भी राहत दल भेजे गए हैं। कई दमकलें मौके के लिए भेजी गई है। मेडिकल टीम रवाना की गई है। इसके अलावा खातेगांव अस्पताल में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

सेना से ली जाएगी मदद
हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट में सेना से भी मदद ली जाएगी। सेना की टीम वहां थोड़ी देर में पहुंचेगी। साथ ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में अभी भी ब्लास्ट हो रहे हैं। साथ ही आग की लपटें भी उठ रही हैं। हालांकि प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। उस गांव में 100 से अधिक घरें हैं। इनके दीवारों में दरार आ गई है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...