10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लूंगा... बच्चों को याद करते हुए रो...

मैं पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लूंगा… बच्चों को याद करते हुए रो पड़ा गुलाम, सीमा हैदर पर पीएम मोदी से लगाई गुहार

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते आकर भारत में रह रहीं सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एक बार फिर अपने बच्चों को वापस भेजने की अपील की है। गुलाम ने यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में कहा कि सीमा मेरे चार बच्चों को लेकर भारत चली गई और आराम से रह रही है। दोनों देशों को ही नहीं पूरी दुनिया को पता है कि वह कैसे भारत गई है, सब कानूनों को उसने ताक पर रखते हुए बॉर्डर पार किया है। इसके बावजूद कोई सुनने को राजी नहीं है। अगर ऐसा ही रहा तो वह किसी दिन खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, उनके सामने यही रास्ता बचेगा कि खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लें। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि इस पर ध्यान दें, वह अपनी पुलिस को आदेश दें कि गैर कानूनी तरीके लाए बच्चों को वापस भेजें।

गुलाम हैदर ने कहा, वह सरकार के लोगों को, जजों को अर्जियां लिखकर थक गए हैं। उनकी उम्मीद सबसे टूट गई है। अब उनको ऊपरवाले का ही सहारा है इसलिए वो इन दिनों लाहौर आए हैं। जहां उन्होंने दाता दरबार में माथा टेका और दुआ की कि उनके बच्चे उनको मिल जाए। गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि उनकी मां यानी बच्चों की दादी भी चारों बच्चों को याद करती रहती हैं। लगातार वह ये पूछती रहती हैं कि बच्चे भारत से कब वापस आएंगे लेकिन वह कुछ नहीं बता पाते हैं क्योंकि नहीं जानते कि कब बच्चे आएंगे।

‘सीमा से मुझे मतलब नहीं, बच्चे वापस कर दो’
गुलाम हैदर ने सीमा हैदर पर बरसते हुए कहा कि वह कहीं भी रहे, उसे कोई मतलब नहीं है। सीमा को भारत सरकार जेल भेज दे या वो सचिन के साथ रहे, उसे फर्क नहीं पड़ता। वह सिर्फ अपने बच्चों को वापस चाहता है। गुलाम हैदर ने सीमा हैदर के साथ-साथ सचिन और वकील एपी सिंह पर भी गुस्सा निकाला है। हैदर ने कहा कि एपी सिंह भी सीमा को बहका रहा है और बच्चों को बाप से अलग करने का काम कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर बीते साल 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गई थी। सीमा नोएडा के रहने वाले सचिन से ऑनलाइन संपर्क होने के बाद भारत आई थी। सीमा हैदर के अवैध रूप से भारत आकर नोएडा में सचिन के साथ रहने की जानकारी होनेो पर उसे 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, बाद में उसको जमानत मिल गई थी। इसके बाद से सीमा हैदर सचिन के साथ ही रह रही है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...