14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालचारों तरफ कराहते जख्मी लोग, धमाकों में पिलर तक उड़ गए... हरदा...

चारों तरफ कराहते जख्मी लोग, धमाकों में पिलर तक उड़ गए… हरदा ब्लास्ट के बाद दिखा भयानक मंजर

Published on

हरदा,

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सड़क पर बाइक और कारों से आवागमन कर रहे राहगीर भी शिकार हो गए. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन और बिखरी हुई लाशें मिलीं. इसके अलावा तमाम जख्मी लोग कराहते हुए मिले. घायलों को आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया.

विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा इलाका जलकर खाक हो गया है. जिला प्रशासन के अनुसार, ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग झुलस गए हैं. इनमें 11 को रेफर कर दिया है. बाकी 63 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलग-अलग जिलों से हरदा पहुंच रही हैं.

हरदा में नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं. हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं और 50 और पहुंच गई हैं. भोपाल, इंदौर बैतूल, नर्मदापुरम, भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों और संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं. विस्फोट की भयावहता ने आसपास के घरों को थर्रा दिया. वहीं, फैक्ट्री की इमारत तो पूरी तरह से धराशाई हो गई.

इस घटना ने एक बार रिहायशी इलाकों में पटाखा फैक्ट्री स्थापित होने पर सवाल खड़े हो गए हैं. अभी भी वहां चिंताजनक स्थिति बनी हुई है. बता दें कि हरदा के बैरागढ़ इलाके में आसपास के घरों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है.इस इलाके में छतों पर अवैध तरीकों से पटाखे बनाए जाते हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि हादसे के समय 50-60 लोग मौजूद थे. अभी भी ऐसी आशंका है कि लोग वहां फंसे हुए हैं.

पटाखा फैक्ट्री से भीषण विस्फोट से खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग झुलस गए हैं. यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की कोशिश है कि किसी भी तरह के आग पर काबू पाया जाए. आग की लपटों पर काबू पाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसकी वजह से आग लगातार भड़क रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि इन घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. अभी छह लोगों की मौत की जानकारी है. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए भोपाल, इंदौर में भर्ती कराया गया है. मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार उठाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...