14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालएमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यहां यूनिवर्सिटीज के कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु,...

एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यहां यूनिवर्सिटीज के कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु, ये पद नाम भी बदलेंगे

Published on

भोपाल,

एमपी कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास हो चुका है. इस विधेयक के पास होने के बाद विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे. वहीं, विश्वविद्यालय के कुल सचिव अब कुलपति कहलाएंगे. बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले मोहन यादव ने ही उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए यह प्रस्ताव पेश किया था लेकिन तब इसपर अमल नहीं हो पाया था. अब मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने इसे लागू कर दिया है.

बता दें कि मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को अहम बैठक हुई है. सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक ने कई अहम फैसले लिए हैं. इस कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब कुलपतियों को कुलगुरु कहा जाएगा. इसके अलावा शराब की कीमतें पहले के मुकाबले अब 15 फीसदी ज्यादा होंगी.

मोहन यादव सरकार ने ये भी निर्णय लिया है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों से शराब दुकान डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर होगी. नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. कैबिनेट ने ये भी फैसला लिया है कि किसानों को हर साल की तरह इस बार भी शून्य फीसदी ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश में बाल संरक्षण इकाई शुरू की जाएगी, वहीं हेल्पलाइन सेवा में संविदा पर सारा स्टाफ तैनात होगा.

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति को केंद्र सरकार द्वारा गठित सर्च एंड सेलेक्शन कमेटीज की ओर से चुने गए नामों के पैनल से विज़िटर द्वारा नियुक्त किया जाता है. वहीं राज्य विश्वविद्यालयों में राज्यपाल विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति होते हैं. राज्यपाल राज्य सरकार के साथ सलाह / परामर्श पर कुलपति की नियुक्ति करता है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...