11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल50 ओवरों का मैच 7 ओवर में खत्म... गाबा जीतने वाली चैम्पियन...

50 ओवरों का मैच 7 ओवर में खत्म… गाबा जीतने वाली चैम्पियन टीम का बुरा हाल

Published on

केनबरा,

ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इतिहास रचने वाली दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम का बुरा हाल हुआ है. हाल ही में विंडीज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रचा था. मगर अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसकी बुरी तरह हार हुई है.ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. मगर इससे बड़ी और शर्मनाक हार सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मिली है. इस मैच में कंगारू टीम ने 7 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

86 रनों पर ही ढेर हुई वेस्टइंडीज टीम
दरअसल, सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला मंगलवार (6 फरवरी) को केनबरा में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर वेस्टइंडीज टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान में उतरी थी. इसके बाद पूरी टीम 24.1 ओवरों में 86 रनों पर ही ढेर हो गई थी. टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका.

ओपनर एलिक एथनाज ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जबकि रोस्टन चेज ने 12 और कीसी कार्टी ने 10 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए फास्ट बॉलर जेवियर बार्टलेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. लांस मॉरिस और एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में ही मैच जीता
इसके बाद मेजबान कंगारू टीम 87 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने बेहद आसानी के साथ 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6.5 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 87 रन बना दिए. टीम के लिए ओपनर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. जबकि दूसरे ओपनर जोश इंग्लिस 35 रन बनाकर नाबाद रहे.वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और ओसाने थॉमस ने 1-1 विकेट लिया. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कंगारू टीम पर दबाव तक नहीं बना सका. जोसेफ ने जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को अपना शिकार बनाया था. जबकि थॉमस ने एरॉन हार्डी (2) को आउट किया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...