10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमिल गया अगला विराट! सेमीफाइनल का हीरो, U-19 वर्ल्ड कप में भारत...

मिल गया अगला विराट! सेमीफाइनल का हीरो, U-19 वर्ल्ड कप में भारत की रन मशीन

Published on

अंडर-19 क्रिकेट युवा और उभरते खिलाड़ियों की खान माना जाता है। मोहम्मद कैफ, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के ये सारे स्टार्स अंडर-19 वर्ल्ड कप से ही निकले हैं। अब साउथ अफ्रीका में जारी मौजूदा एडिशन में भारतीय टीम को उसका अगला विराट कोहली मिलता नजर आ रहा है। टीम के कप्तान उदय सहारण ने विपरित हालातों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए भारत को रिकॉर्ड नौवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री दिलवा दी। जब टीम के 32 रन पर चार विकेट गिर चुके थे और सामने 245 रन का लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा था, तब दाएं हाथ के बैटर और कप्तान उदय सहारण ने 124 गेंद में छह चौके की मदद से 81 रन की जांबाज पारी खेली। इस दौरान सचिन धास (96 रन, 95 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए उन्होंने रिकॉर्ड 171 रन की साझेदारी की। चलिए आपको भारतीय कप्तान और अगले विराट कोहली कहे जा रहे उदय सहारण से मिलवाते हैं।

लगातार दूसरा वर्ल्ड कप
8 सितंबर 2004 को राजस्थान के उत्तरी शहर श्री गंगानगर के रहने वाले उदय सहारण ने अभी तक राज्य स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी के पास पहले भी भारत अंडर-19 में खेलने का अनुभव है। सहारण 2022 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के रिजर्व प्लेयर थे। इस युवा खिलाड़ी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 का कप्तान बनने के लिए पिछले दो साल में कड़ी मेहनत की।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक से शुरुआत करने वाले उदय सहारण सेमीफाइनल में 81 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वोच्च रन स्कोरर बन चुके हैं। अब उनके नाम छह मैच में तीन अर्धशतक और एक शतक के साथ 389 रन हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर भारत के ही मुशीर खान हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...