17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालRSS कार्यालय में सिंधिया की एंट्री, संघ पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट...

RSS कार्यालय में सिंधिया की एंट्री, संघ पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट की गोपनीय बैठक

Published on

गुना ,

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर अचानक बढ़ गई है. संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पांच दिवसीय दौरा जारी है. गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पहुंच गए. प्रताप छात्रावास स्थित केशव स्मृति भवन पहुंचे सिंधिया ने RSS के पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट तक विचार विमर्श किया. सिंधिया रात्रि 9 बजे संघ कार्यालय पहुंचे थे और ठीक 9 बजकर 40 मिनट पर कार्यालय के बाहर निकले. सूत्र बताते हैं कि संघ की शरण में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय सीट को लेकर चर्चा की है.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल, जिला संघ चालक गिर्राज अग्रवाल, सह संघचालक अशोक कुशवाहा से हुई. चालीस मिनट की मुलाकात बेहद गोपनीय रखी गई थी. जिस दौरान संघ कार्यालय में चर्चा का दौर चल रहा था, उस वक्त विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव कार्यालय के बाहर खड़े रहे.

RSS कार्यालय में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने की अनुमति दी गई. जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिंहा व प्रभारी कलेक्टर प्रथम कौशिक भी कार्यालय के बाहर पहरा देते रहे. RSS कार्यालय पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का अचानक दस्तक देना गुना सीट पर दावेदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया RSS कार्यालय की परिक्रमा लगाने लगे हैं.

धाकड़-किरार सम्मेलन में पहुंचे सिंधिया
वहीं, गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धाकड़ किरार सम्मेलन में समाज के लोगों को साथ देने की कसम खिलाई. सिंधिया ने कहा कि धाकड़ समाज को कहना चाहता हूं कि परिवार का मुखिया होने के नाते मैंने हमेशा आपका साथ दिया है. आपके साथ खड़ा रहा हूं. क्या आप मेरे साथ खड़े हो? धाकड़ हो धाकड़ की तरह जवाब दो. आप मुझसे जो मांगोगे मैं दूंगा. पूरी निष्ठा के साथ कोशिश करूंगा. पिछले 20 वर्षों से दे रहा हूं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...