10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलइस भारतीय क्रिकेटर की बल्ले-बल्ले, बने दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज,...

इस भारतीय क्रिकेटर की बल्ले-बल्ले, बने दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, पहली बार हुआ ऐसा

Published on

दुबई ,

भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. क्योंकि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पायदान पर पहुंच गए हैं. बुमराह पहली बार टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर पहुंचे. ऐसे में बुमराह ने एक तरह से इत‍िहास रच द‍िया है. बुमराह इससे पहले कभी भी आईसीसी टेस्ट रैंक‍िंंग में तीसरे पायदान से ऊपर नहीं पहुंचे थे.

ये बुमराह ही थे, ज‍िन्होंने इंग्लैंड के ख‍िलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 91 रन देकर 9 विकेट लिए थे. वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में हुए इस टेस्ट में अपने धाकड़ प्रदर्शन के कारण वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. इस प्रदर्शन के कारण ही जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला.

बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के कारण रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को नुकसान हुआ, वो अब ख‍िसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं नंबर 2 पोजीशन पर साउथ अफ्रीका के कग‍िसो रबाडा काबिज हैं. 30 साल के बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए 6 विकेट निकाले. इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें 3 सफलताएं मिलीं. बुमराह ने इस मैच में 91 रन देकर 9 विकेट झटके.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की जादुई स्पेल ने बड़ा अंतर पैदा किया, जिसका मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. सभी प्रारूपों में भारत के पसंदीदा गेंदबाज बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 106 रनों की जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की. इस तरह दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मेचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...