17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: 'तेरे घर में आग लगा दी है मैंने', प्रेमिका ने बात...

MP: ‘तेरे घर में आग लगा दी है मैंने’, प्रेमिका ने बात करना छोड़ा तो प्रेमी ने फूंक डाला फ्लैट

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में आग लगा दी. आरोपी की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना कनाड़िया इलाके में हुई.

बताया जा रहा है कि युवती ने अपने दोस्त तरुण से बात करना बंद कर दिया था. तरुण उस पर फिर से बातचीत करने का दबाव बना रहा था. लेकिन युवती ने उससे बात करने से साफ इनकार कर दिया था. इस बात से गुस्साए तरुण ने बीते रविवार की रात युवती को कॉल किया और कहा कि मैंने तेरे फ्लैट में आग लगा दी है. इसके बाद तरुण ने कॉल काट दिया. वहीं, महिला जब घर पहुंची तो फ्लैट के अंदर सब कुछ खत्म हो चुका था और फर्नीचर जल गया था.

प्रेमिका के फ्लैट में प्रेमी ने लगाई आग
जानकारी के मुताबिक 34 साल की युवती आलोक नगर इलाके में रहती है, जिसकी शिकायत पर तरुण नाम के आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी लिटिल वंडर स्कूल सुखलिया का निवासी है जिसके खिलाफ महिला ने आगजनी और धमकाने के मामले में केस दर्ज करवाया है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया
इस मामले पर डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रेमिका के घर को प्रेमी ने जला दिया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, अरोपी फरार है उसकी तलाश की जारी है. आरोपी के खिलाफ आगजनी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...