17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालगले में सुतली बम की माला डाले विधानसभा पहुंच गए कांग्रेस विधायक,...

गले में सुतली बम की माला डाले विधानसभा पहुंच गए कांग्रेस विधायक, मचा हड़कंप

Published on

भोपाल ,

हरदा के कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने नकली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले को लेकर विपक्षी दल के विधायक ने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया. कहा कि 4 लाख रुपए मुआवजे और कलेक्टर एसपी को हटाने से कुछ नहीं होगा. बता दें कि हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटा दिया है. वहीं, एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाकर भोपाल हेडक्वार्टर भेज दिया है.

दरअसल, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में हरदा ब्लास्ट का मुद्दा गूंजेगा. विपक्ष ने सरकार इसके लिए पूरी तैयारी की है. इसी रणनीति के तहत आज विधानसभा पहुंचे हरदा से कांग्रेस विधायक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है.कांग्रेस विधायक दोगने ने कहा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी नेता कमल पटेल के संरक्षण में फैक्ट्री चल रही थी. लोगों के जीवन तबाह हो गए हैं. सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.

पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जिला अस्पताल हरदा पहुंचकर पटाखा दुर्घटना में हुए घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है. पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी.

घायल व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि हादसे में उनके घर पूरी तरह टूट गए हैं. मवेशी भी मारे गए हैं.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा कलेक्टर को क्षतिग्रस्त आवासों की लिस्टिंग कर पीड़ित परिवारों को आवास के लिये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घायल मवेशियों का बेहतर उपचार किया जाएगा. मृत हुए मवेशियों का मुआवजा भी प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जायेगा.

गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की दी मदद
CM ने हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 व्यक्तियों को गोविंद मूलचंद चंदेल, हेमंत दिनेश, असगर सज्जाद हुसैन, यूसुफ अख्तर और घनश्याम नर्मदा प्रसाद को 1-1 लाख रुपए राशि की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया. उन्होंने अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी.

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में जिन 10 लोगों की मृत्यु हुई थी, उनमें बानो बी पिता सलीम खान, प्रियांशु पिता मुन्नालाल प्रजापति, मुबीन खान पिता सफुर खान, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया, आबिद पिता रहमान खान, उषा पिता मुकेश चंदेल, मुकेश पिता तुलसीराम बेलदार, अयाज पिता सिराज खान, प्रमिलाबाई पिता सुनील चैहान और रहीम पिता रौशन खान शामिल है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...