10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमैदान पर भयनाक हादसा, सीधे फील्डर के नाक पर लगी बॉल, फूटा...

मैदान पर भयनाक हादसा, सीधे फील्डर के नाक पर लगी बॉल, फूटा खून का फव्वारा, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

Published on

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट मार्श वन-डे कप जारी है, जहां साउथ ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच मैच के दौरान हेनरी हंट मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक तेज-तर्रा शॉट से निकली गेंद उनकी नाक पर जा लगी और वह लहूलुहान हो गए। दरअसल, मेलबर्न के जंक्शन ओवल में विक्टोरिया के खिलाफ गुरुवार को साउथ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हेनरी हंट की नाक से खून बह गया। बॉल 27 वर्षीय खिलाड़ी के चेहरे पर लगी, जिससे उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

यह घटना तब घटी जब विक्टोरिया टीम बल्लेबाजी कर रही थी और 25वें ओवर के दौरान जॉर्डन बकिंघम की बॉल पर थॉमस रोजर्स ने कट शॉट खेला। हेनरी हंट इसे कैच करना चाहते थे, लेकिन वह इससे चूके और बॉल सीधे उनके मुंह में जा लगी, जिसके बाद टर्फ पर खून टपकने लगा। अपनी टीम के ओपनिंग बैट्समैन हेनरी हंट को इसके बाद जांच के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। वैसे हंट बल्लेबाजी के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। नौ गेंद में सिर्फ एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर चलते बने, जिससे दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया को जीत के लिए 232 रनों का मामूली लक्ष्य दिया।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के कोच जेसन गिलेस्पी ने अपनी चिंता जाहिर की। गिलेस्पी ने कहा, ‘जैसे ही मैंने इसे देखा, मैं नीचे की ओर भागना शुरू कर दिया क्योंकि यह भयानक लग रहा था। आप लड़कों के चेहरे पर चिंता देख सकते थे। यह एक टेंशन वाली बात है। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण उसका स्वास्थ्य पूर्ण प्राथमिकता है। उम्मीद है कि वह ठीक होंगे।’ मैच की बात करें तो रोजर्स और निक मैडिन्सन ने अर्धशतक जमाकर विक्टोरिया को 44.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते जीत दिला दी।मैच के बाद शॉट मारने वाले बल्लेबाज थॉमस रोजर्स ने उम्मीद जताई कि हंट जल्दी ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत जोर से शॉट मारा था। वह एक शानदार फील्डर है, मुझे नहीं पता वह इसे कैसे नहीं पकड़ पाया। उम्मीद है कि स्कैन रिपोर्ट में सबकुछ ठीक होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...