10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमेरा उससे कोई रिश्ता नहीं... रविंद्र जडेजा के घर में मचा क्लेश?...

मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं… रविंद्र जडेजा के घर में मचा क्लेश? भारतीय क्रिकेटर ने बताई सच्चाई

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जडेजा फिलहाल चोटिल होने के कारण नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनका तीसरे टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध लग रहा है। इसी बीच मीडिया में उनके पिता को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में जडेजा ने अब खुद सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए पूरी सच्चाई बताई है।

रविंद्र जडेजा ने गुजराती में एक ट्वीट कर लिखा, ‘इंटरव्यू में जो भी कुछ कहा जा रहा है पूरी तरह से गलत है, जिसका कोई मतलब नहीं हैं। मैं इस तरह की बातों को नहीं मानता हूं। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। यह बहुत निंदनीय है। मैं भी बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन जब समय आए तब अपनी बात रखूंगा।’

क्या है मीडिया में चल रही खबर?
बता दें कि रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उनके पिता यह कह रहे हैं कि अब मेरे से बेटे से मेरा कोई संबंध नहीं है। जब से उसकी शादी हुई तभी से वह पूरी तरह बदल गया है। अच्छा होता मैं उसे क्रिकेटर नहीं बनाता कम से कम मेरा बेटा तो मेरे पास रहता।

रिपोर्ट के मुताबिक यह उनके पिता ने कहा कि बेटे और बहू रिवाबा से उनकी कोई बातचीत नहीं होती है। वे हमें नहीं बुलाते हैं और हम उन्हें नहीं बुलाते हैं। हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है। पांच साल से वह अपनी पोती का चेहरा तक नहीं देखे हैं।रविंद्र जडेजा के पिता को लेकर जैसे ही यह खबर मीडिया में आई वह ट्रेंड होने लगे। यही कारण है कि टीम इंडिया के इस ऑलउंडर ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई पेश की है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...