11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedDisney+Hotstar यूज करना हुआ महंगा, Password Share करने पर देने होंगे पैसे

Disney+Hotstar यूज करना हुआ महंगा, Password Share करने पर देने होंगे पैसे

Published on

OTT Platform का यूज तो सभी करते हैं, लेकिन पासवर्ड शेयरिंग को लेकर भी कंपनियां लगातार नए कदम उठाती रहती है। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स ने पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने की घोषणा की थी। अब ऐसा ही कुछ Disney+Hoststar की तरफ से भी किया जा रहा है। यानी अब आप इस पर भी पासवर्ड शेयरिंग नहीं कर पाएंगे।

पिछले साल, इसकी जानकारी देते हुए Disney के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बॉब आइगर ने हिंट दी थी। उन्होंने कहा था कि हाउसहोल्ड के बाहर पासवर्ड शेयरिंग को लेकर हम नए कदम उठा सकते हैं। लेकिन अब इस पर कंफर्मेशन भी मिल गई है। Disney के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ह्यू जॉन्सटन ने बुधवार को इस पर बताते हुए कहा कि उन्होंने अनुचित तरीके से शेयर होने वाले पासवर्ड्स के खिलाफ कार्रवाई की है और इन अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

अब इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पासवर्ड शेयरिंग के खिलाफ Disney+Hotstar की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। यानी अब सिर्फ परिवार के लोगों के बीच ही आप पासवर्ड शेयर कर पाएंगे। इससे बाहर अगर आप पासवर्ड शेयर करेंगे तो ऐसे यूजर्स के अकाउंट्स सस्पेंड कर दिए जाएंगे। ये कंपनी की तरफ से पूरी तरह साफ कर दिया गया था कि पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई जा रही है। ऐसे में जो यूजर्स एक ही घर से नहीं हैं तो वह पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे।

जॉन्सटन ने कहा था, ‘हम ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहते हैं। अपने कंटेंट की समझ से हम ऐसा संभव करना चाहते हैं। हम सब्सक्राबर बेस बढ़ाने के लिए ये कदम उठाना चाहते हैं। इसे कस्टमर एक्सपीरियंस में भी सुधार होगा। साथ ही कंपनी के सब्सक्राइबर भी बढ़ जाएंगे।’ अगर अभी भी कोई पासवर्ड शेयर करना चाहता है तो उसे इसके लिए कुछ पेमेंट करनी होगी। एडिशनल फीस पे करने के बाद वह इसका लाभ उठा पाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...