10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअब दिल्ली में जंगल राज : नजफगढ़ के सैलून में बदमाशों ने...

अब दिल्ली में जंगल राज : नजफगढ़ के सैलून में बदमाशों ने की गोलीबारी, दो युवकों की हुई मौत

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली देहात के नजफगढ़ इलाके में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। यह गोलीबारी की वारदात नजफगढ़ थाना इलाके के इंदिरा पार्क में हुई है। गोली एक सैलून के अंदर चलाई गई है। मृतकों की पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई है। जिनका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नजफगढ़ में कहां हुई फायरिंग
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पहले पीसीआर कॉल नजफगढ़ थाना इलाके से मिली थी। बताया गया था कि पिलर नंबर 80 के पास एक सैलून के अंदर एक लड़के को गोली मारी गई है। फिर कुछ देर के बाद एक और कॉल पुलिस को मिली जिसमें बताया गया कि मोहन गार्डन इलाके में अस्पताल में दो लोगों को गन शॉट इंजरी की हालत में लाया गया था और दोनों की मौत हो गई है। उनकी पहचान सोनू आशीष के रूप में हुई है।

एफएसएल टीम करेगी जांच
जहां पर वारदात हुई है, वहां मौके पर पुलिस टीम पहुंची, छानबीन की। आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अभी इस मामले में पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे। गोली चलाने की वारदात क्यों हुई थी। इसके पीछे क्या कारण था, इसकी अभी छानबीन की जा रही है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...