17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालविधानसभा के हर बूथ को सशक्त बनाएं -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विधानसभा के हर बूथ को सशक्त बनाएं -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Published on

-मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान को नीचे तक ले जाने की बात कही। पार्टी नेताओं ने कहा कि हमारा प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय होगी। विकसित भारत संकल्प लेकर हमें प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विधायकगण जनसमस्या शिविरों और आम जन के साथ निरंतर सम्पर्क के माध्यम से उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है। आज विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनका प्रचार भी आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरा करवाने के साथ ही उनकी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो अनुकूल वातावरण है, उसमें विस्तार करते हुए लोक सभा निर्वाचन में मत प्रतिशत ब?ाने का कार्य होना चाहिए। इसके लिए मतदान केंद्र के अनुसार विजय के संकल्प को ध्यान में रखकर भूमिका निभाई जाए। अभी कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के मामले में किए गए व्यवहार को पूरे देश में एक बड़ी गलती माना है। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने ब?ी गलती की है, जिसकी निंदा देश की जनता ने भी की है। उनके इस व्यवहार के कारण कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। अनके कांग्रेस के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

निश्चित ही यह एक ऐसा अवसर है जब संगठन के विस्तार का कार्य करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यों एवं उपलब्धियों की बात आम जनता तक भली- भांति पहुंचाई जाए। डॉ यादव ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां कोई गेप दिखाई देता हो वहां विभिन्न योजनाओं को लागू करवाकर उपयोगी कार्यक्रमों की रचना की जा सकती है। इस प्रबंधन से विधानसभा क्षेत्र के स्तर तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और अपनी अपनी विधानसभा को मजबूत करने का कार्य किया जाए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...