11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized73 साल के मिथुन चक्रवर्ती को आया ब्रेन स्ट्रोक, चल रहा इलाज,...

73 साल के मिथुन चक्रवर्ती को आया ब्रेन स्ट्रोक, चल रहा इलाज, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Published on

10 फरवरी की सुबह खबर आई कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हुए हैं. कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. मिथुन को सीने में दर्द उठा, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब अस्पताल की ओर से एक स्टेटमेंट जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि मिथुन हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है.

एक्टर-पॉलिटीशियन मिथुन चक्रवर्ती को स्ट्रोक आया था, जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया. एक्टर को Ischemic Cerebrovascular Stroke था. कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में मिथुन का इलाज हो रहा है. कई डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है. वो बेहतर कर रहे हैं और पूरी तरह से कॉन्शियस हैं. हालांकि, उन्हें थोड़ी कमजोरी है वो भी बॉडी के निचले हिस्से में.

डॉक्टर्स ने जारी किया हेल्थ अपडेट
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मिथुन को प्राइवेट अस्पताल में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर लाया गया था. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. मिथुन का दिमाग का MRI, रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी कई टेस्ट हुए. एक्टर को Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया है जो ब्रेन से ताल्लुक रखता है.

अभी वो पूरी तरह से कॉन्शियस हैं और अच्छा कर रहे हैं. उन्हें जॉक्टर्स ने सॉफ्ट डायट पर रखा है. न्यूरोफिजीशियन उन्हें देख रहे हैं. कई डॉक्टर्स की निगरानी में वो हैं. इसके अलावा कार्डियवस्कुलर और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट भी उनका चेकअप कर रहे हैं.

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. इसपर खुशी जाहिर करते हुए मिथुन ने कहा था- ये पुरस्कार पाकर खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग अहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो 2023 में मिथुन को सुमन घोष की सुपरहिट बंगाली फिल्म Kabuliwala में देखा गया था. वहीं 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में रिटायर्ड IAS का रोल अदा करने के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...