10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ शतक, 20 बाउंड्री के साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों...

मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ शतक, 20 बाउंड्री के साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Published on

एडिलेड

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ शतक लगाया। मैक्सवेल ने 55 गेंद में 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 12 चौके और 8 छक्के भी लगाए। मैक्सवेल की तूफानी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के सामने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैक्सवेल के इस शतक के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी बन गए।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने अपना 5वां शतक जड़ा है। इसके साथ ही वह भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। सिर्फ इतना ही नहीं, मैक्सवेल ने सबसे तेज 5 टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मैक्सवेल ने यह कारनामा अपने 94वें पारी में की जबकि रोहित ने 143 पारियों में ऐसा किया है

भारत के ही सूर्यकुमार यादव सिर्फ 57 पारियों में 4 टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि वह रोहित और मैक्सवेल को पीछे छोड़ सकते हैं।इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल का टी20 इंटरनेशनल में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस फॉर्मेट में मैक्सवेल का सबसे बड़ा स्कोर 145 रनों का है, जिसे उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 65 गेंद में खेली थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...