10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल37 साल के जलज सक्सेना ने रचा इतिहास, एक पारी में झटके...

37 साल के जलज सक्सेना ने रचा इतिहास, एक पारी में झटके 9 विकेट, संजू सैमसन की टीम की बल्ले-बल्ले

Published on

नई दिल्ली:

अनुभवी ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। केरल की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ उन्होंने अकेले नौ खिलाड़ियों को आउट कर दिया। 37 वर्षीय जलज सक्सेना ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड में केरल के लिए एक एक पारी में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन किया है। जलज सक्सेना ने 63 रन देकर नौ विकेट लिए जबकि 1971/72 में कन्नूर में आंध्र के खिलाफ अमरजीत सिंह ने केरल के लिए 45 रन पर नौ विकेट लिए थे।

केरल के लिए रणजी ट्रॉफी में बेस्ट बॉलिंग फिगर
अमरजीत सिंह 9/45 vs आंध्र प्रदेश, 1971/72
जलज सक्सेना 9/63 vs बंगाल, 2023/24
बी रामप्रकाश 8/25 vs कर्नाटक, 1996/97
जलज सक्सेना 8/36 vs सर्विसेज, 2022/23
जलज सक्सेना 8/45 vs आंध्र, 2018/19

जलज सक्सेना की जादुई गेंदबाजी के बूते केरल ने पहली पारी में बंगाल को 180 रन पर समेट दिया। घरेलू टीम केरल ने अपनी पहली पारी में 363 रन बनाए थे, जिसके बाद अब बंगाल 183 रन से पिछड़ रही है। मैच 9 तारीख को शुरू हुआ, खेल का आज तीसरा दिन है। बंगाल की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। अभिमन्यू ईश्वरन के अलावा सुदीप कुमार (33) और करन लाल (35) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। ओपनर रनजोत खैरा का एकमात्र विकेट निधिश को मिला।

रणजी ट्रॉफी में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस (पारी)
अंकित चव्हाण (मुंबई)- 23/9
आशीष जैदी (यूपी)- 45/9
संजय यादव (मेघालय)- 52/9
जलज सक्सेना (केरल)- 68/9
फिरोइजाम जोतिन (मणिपुर)- 69/9

वीनू मांकड़ और मदन लाल के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट में 9000 रन और 600 विकेट लेने वाले जलज सक्सेना सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। पिछले ही महीने केरल और यूपी के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान उन्होंने दोहरा जश्न मनाया था। जलज से पहले सिर्फ चार गेंदबाज ही एक पारी में नौ विकेट झटकने का कारनामा कर पाए थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...