10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमैक्सवेल ने ठोकी पांचवीं T-20 सेंचुरी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी,...

मैक्सवेल ने ठोकी पांचवीं T-20 सेंचुरी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, देखते रह गए सूर्या

Published on

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पांचवां टी-20 शतक ठोक दिया। तीन मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 120 रन की नाबाद पारी के बूते मैक्सवेल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल बराबरी पर खड़े हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव चार शतक के साथ दूसरे नंबर पर है। ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 241/4 टांगे। जवाब में वेस्टइंडीज ने भरपूर दम दिखाया, लेकिन जीत से 34 रन दूर रह गए और नौ विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना पाए। श्रृंखला में मेजबान कंगारुओं ने 2-0 की अजेय लीड हासिल कर ली है। अब आखिरी मुकाबला 13 फरवरी को पर्थ में होगा।

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल शतक
ग्लेन मैक्सवेल – 5* (94 पारी)
रोहित शर्मा – 5 (143 पारी)
सूर्यकुमार यादव – 4 (57 पारी)

महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले मैक्सवेल ने पांचवें विकेट के लिए साझेदारी के दौरान करियर का पांचवां शतक बनाया। मैक्सवेल ने अपने नाबाद 120 रन के साथ टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 4 पर सर्वोच्च स्कोर के सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सूर्या ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मैक्सवेल का स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्रारूप में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, जिसने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के 119 रन के पिछले बेस्ट स्कोर को पछाड़ दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने 2015 में ये पारी खेली थी।

मैक्सवेल इस बात से बहुत खुश थे कि उनके माता-पिता इस शानदार पारी देखने के लिए स्टैंड में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘यहां हमेशा अच्छी बल्लेबाजी हुई है, हमने बिग बैश में देखा कि टूर्नामेंट के दौरान विकेट कितने अच्छे थे। मैंने हमेशा अपने हाथ की गति पर भरोसा किया है, यही आज मेरे लिए काम किया।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...