भोपाल
भोपाल में माउथ कैसर के उपचार के लिए डेडीकेटेड हॉस्पिटल बनवाने के लिए पहल करूगी। यह बात पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कही है । श्रमती गौर रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोपाल ब्रांच की एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थी।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने डेंटल ट्रीटमेट को हेल्थ इंश्योरेंस में शामिल करवाने की बात भी कही। ऐसोसिएशन की वर्कशाप में बताया गया कि हेल्थ इंश्योरेंस में डेंटल ट्रीटमेंट शामिल नहीं है, इसे शामिल करवाया जाए। इसके साथ जानकारी दी गई कि माउथ कैंसर के मामले में हर आठवा मरीज गोपाल का है। इसलिए भोपाल में माउथ कैंसर के लिए डेडीकेटेड हॉस्पिटल शुरू किया जाए। वर्कशॉप में इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुखदा सिंह, सचिव डॉ. सौरभ दांतरे, कोषाध्यक्ष डॉ. वेदांत गुप्ता, गेस्ट लेक्चरर डॉ.वर्षा राव सहित डेंटिस्ट उपस्थित थे।
