15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedश्रीलंका में अडानी का सिक्का! तीन हवाई अड्डों का मिल सकता है...

श्रीलंका में अडानी का सिक्का! तीन हवाई अड्डों का मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट, भारत की बल्ले-बल्ले

Published on

कोलंबो

भारत के अडानी समूह को श्रीलंका में तीन हवाई अड्डों के मैनेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। इसके लिए अडानी समूह श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। अडानी समूह जिन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के मैनेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट लेने की कोशिश कर रहा है, उनमें कोलंबो में भंडारनायके अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है। श्रीलंका के पर्यटन, भूमि, खेल और युवा मामलों के मंत्री हरिन फर्नांडो ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच तौर-तरीकों पर चर्चा की जा रही है और इसमें मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स भी शामिल हो सकते हैं।

कौन-कौन से हवाई अड्डे पर अडानी समूह की नजर
प्रस्तावित किए जा रहे अन्य हवाई अड्डों में कोलंबो का रतमलाना हवाई अड्डा और हंबनटोटा का मटाला हवाई अड्डा शामिल है। मटाला को दुनिया का सबसे खाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी कहा जाता है। इसे चीन से कर्ज लेकर बनाया गया था, लेकिन आज के समय यहां एक भी फ्लाइट नहीं उतरती है। श्रीलंकाई सरकार ने इसे लंबे समय तक पार्किंग की फैसिलिटी वाला हवाई अड्डा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उनका यह प्लान भी फेल रहा था। सिर्फ कोविड महामारी के दौरान यहां फ्लाइट्स उतरीं और लोगों को एयरपोर्ट के अलग-अलग इलाकों में क्वारंटीन किया गया था।

अभी अडवांस स्टेज में है बातचीत
बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई मंत्री हरिन फर्नांडो ने बताया, “हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए अडानी समूह के साथ काम करने की योजना है।” हवाई अड्डों के मैनेजमेंट में किसी प्राइवेट कंपनी को शामिल करने की योजना श्रीलंका में पर्यटन उद्योग को फिर से बूस्ट करने की पहल के बीच लाई गई है। कोविड महामारी के कारण श्रीलंका का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। लेकिन, साल 2023 में श्रीलंका में विदेशी पर्यटकों का आगमन 2022 के मुकाबले दोगुना देखा गया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण श्रीलंका के हवाई अड्डों पर बुनियादी ढांचों की कमी पड़ रही है। लेकिन, उम्मीद है कि प्राइवेट कंपनी के आने से सुविधाओं में विस्तार होगा और यात्रियों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

श्रीलंका में अडानी समूह का पहले से निवेश
अगर यह डील सफल होती है, तो यह अडानी समूह का पहला विदेशी एयरपोर्ट अधिग्रहण होगा। अडानी समूह ने श्रीलंक में पहले से ही बंदरगाहों और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश किया हुआ है। पिछले साल नवंबर में अडानी समूह ने कोलंबो में अपने पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल प्रोजेक्ट के लिए यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से 553 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की थी। अमेरिका के समर्थन को व्यापक रूप से क्षेत्र में चीनी प्रभाव को रोकने के कदम के रूप में देखा गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...