19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में भी हो गया खेला? अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा,...

महाराष्ट्र में भी हो गया खेला? अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा, फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिये होता है क्या

Published on

मुंबई,

बिहारी में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं. अशोक चव्हाण स्पीकर राहुल नार्वेकर से जल्द मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब महाराष्ट्र कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा कुछ समय पहले कांग्रेस को छोड़ चुके हैं.

उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी को अभी अपना इस्तीफा नहीं भेजा है. उन्होंने कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला से मुलाकात की थी. और कुछ मुद्दे उनके सामने रखे थे. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभी रायपुर में हैं. चर्चा है कि चव्हाण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

फडणवीस का बयान
अशोक चव्हाण को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, ‘मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना. लेकिन मैं अभी केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं. जो नेता जनता से जुड़े हैं वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे.आगे-आगे देखिये होता है क्या…’

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...