15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ बच्‍चन के घर में भी है सुंदर सा राम मंदिर, सीता...

अमिताभ बच्‍चन के घर में भी है सुंदर सा राम मंदिर, सीता और लक्ष्‍मण के साथ विराजमान हैं रामलला

Published on

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर जलसा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोमवार को अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने जलसा में मंदिर के अंदर की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। अमिताभ ने ट्विटर पर भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘टी 4918 आस्था (लाल झंडे का इमोजी) दूध अर्पण शिवजी पे, और जल अर्पण तुलसी पर।’ उनके ब्लॉग पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में, मंदिर के अंदर देवी-देवताओं की कई सफेद संगमरमर की मूर्तियां देखी गईं। उन्हें ताजे फूलों की माला पहनाई गई। सफेद संगमरमर के स्टैंड पर एक काला शिवलिंग भी रखा हुआ था। मंदिर की छत से सुनहरी घंटियां लटकी हुई थीं। फैंस उत्‍साहित हैं क‍ि अम‍िताभ बच्‍चन ने अपने घर ‘जलसा’ के अंदर भी भगवान राम का सुंदर मंदिर बना रखा है।

कुछ फोटोज में Amitabh Bachchan शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नजर आए। उन्होंने अपने बगीचे में तुलसी के पौधे को जल भी अर्पित किया। एक्टर को काले रंग की हुडी और मैचिंग पैंट पहने देखा गया। हालांकि, वह नंगे पैर थे। रविवार को अपने फैंस से मुलाकात के दौरान अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक्टर को देखने के लिए उनके फैंस रविवार को बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर इकट्ठा होते हैं। 41 साल से अधिक समय से अमिताभ उनसे ऐसे ही मिलते हैं।

फैंस के लिए जलसा के बाहर आए अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने अपने घर के गेट पर इंतजार कर रहे फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी रविवार को अपनी बालकनी से अचानक सामने आए। लाल ट्रैकसूट पहने अभिषेक ने भी फैंस की तरफ हाथ हिलाया।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
इससे पहले, अपने ब्लॉग में, अमिताभ ने शेयर किया था कि वह अपने फैंस से मिलने से पहले हमेशा अपने जूते उतारते हैं। इसे वो भक्ति की तरह समझते हैं। अमिताभ अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। नाग अश्विन की इस फिल्म में कमल हासन और दिशा पाटनी भी हैं। यह 9 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमिताभ के पास एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ भी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...