17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका... तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये...

भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका… तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर

Published on

राजकोट,

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले एक और तगड़ा झटका लगा है. यह झटका स्टार प्लेयर केएल राहुल ने दिया है. चोट से जूझ रहे राहुल तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा. केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है.

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. केएल राहुल ने पहला टेस्ट खेला था, जिसमें वो चोटिल हुए थे. पहले टेस्ट के दौरान राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. अब तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे.

राहुल और जडेजा को फिटनेस साबित करनी होगा
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. इसमें विराट कोहली का नाम नहीं था, जिन्होंने निजी कारणों से ब्रेक लिया है.बीसीसीआई ने साफ कहा था कि राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें फिटनेस साबित करनी होगी, तभी वो मैच खेल सकेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि वो चौथे टेस्ट में खेल सकेंगे.

फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके राहुल
बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत के ज्यादातर खिलाड़ी 12 फरवरी को राजकोट पहुंच गए और उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी. 13 फरवरी को प्रैक्टिस सेशन रहेगा. सूत्रों के मुताबिक, राहुल फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए.BCCI की मेडिकल टीम ने सेलेक्टर्स को बताया है कि राहुल को कम से कम एक सप्ताह तक निगरानी में रहना होगा. इसके बाद ही उनके चौथे टेस्ट में खेल पाने पर फैसला होगा.

आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...