17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलकभी धोनी से होती थी तुलना... अब 34 साल की उम्र में...

कभी धोनी से होती थी तुलना… अब 34 साल की उम्र में इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास

Published on

रांची,

भारतीय टीम के एक स्टार प्लेयर ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. यह प्लेयर 34 साल के सौरभ तिवारी हैं. झारखंड के इस प्लेयर की एक समय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी तुलना होती थी. सौरभ भी धोनी की तरह ही लंबे बाल रखते हैं. उन्हें झारखंड में छोटा धोनी भी कहा जाता है.बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए 20 अक्टूबर 2010 को डेब्यू किया था. उन्होंने पहला इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेला था. जबकि आखिरी मैच उन्होंने इसी साल 10 दिसंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे ही खेला था.

इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 3 ही वनडे खेले
सौरभ तिवारी अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 3 ही वनडे मैच खेल सके हैं. इसमें उन्होंने 2 पारियों में 49 रन बनाए. नाबाद 37 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा. हालांकि सौरभ का फर्स्ट क्लास करियर दमदार रहा है.उन्होंने झारखंड के लिए खेलते हुए अब तक 115 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 47.51 के बेहतरीन औसत से 8030 रन बनाए. इस दौरान 22 शतक और 34 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 8030 रन बनाए. सौरभ तिवारी ने अब तक 116 लिस्ट ए और 181 टी20 मुकाबले खेले हैं.

कोहली की कप्तानी में U19 वर्ल्ड कप जीत चुके
सौरभ ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू था. उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था. सौरभ तिवारी 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा थे.बता दें कि सौरभ बीते कुछ समय से घुटने की चोट से भी जूझ रहे थे. फिलहाल वह अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. सौरभ ने बताया है कि वो 16 फरवरी से शुरू हो रहे राजस्थान के खिलाफ मैच में आखिरी बार नजर आएंगे.

IPL में ऐसा रहा सौरभ तिवारी का सफर
U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सौरभ तिवारी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मौका मिला था. उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीदा था. MI के बाद 2011 की नीलामी में सौरभ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा. 2014 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) ने खरीदा. मगर इस दौरान फॉर्म ने सौरभ का साथ नहीं दिया और उनका प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया. 2014 के बाद कंधे में चोट लगी और वो गुम से हो गए थे.

इसी बीच वो दिल्ली और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले. इसके बाद 31 साल की उम्र में सौरभ को 2021 में फिर से मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन यहां भी वो अपनी चमक नहीं बिखेर सके. सौरभ ने IPL में कुल 93 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 28.73 के औसत से 1494 रन बनाए. सौरभ का स्ट्राइक रेट 120.1 का रहा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...