17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलघरेलू क्रिकेट का बादशाह, IPL का स्टार, केएल राहुल हुए बाहर तो...

घरेलू क्रिकेट का बादशाह, IPL का स्टार, केएल राहुल हुए बाहर तो भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री

Published on

राजकोट:

भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल अपनी ‘क्वाड्रिसेप्स’ चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए। इसी चोट के कारण वह विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। अब उनकी जगह कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। 31 साल के बल्लेबाज का इतना लंबा ब्रेक गंभीर सवाल खड़े करता है कि क्या सीनियर भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम कुछ निश्चित खिलाड़ियों की चोट की स्थिति के बारे में सही जानकारी दे रही है या नहीं।

शानदार फॉर्म में देवदत्त पडिक्कल
हाल के रणजी ट्रॉफी मैच में 23 साल के पडिक्कल ने 151 रन बनाए हैं और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर स्टैंड में बैठकर उनकी पारी देख रहे थे। इस घरेलू सत्र में पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब के खिलाफ 193 रन और गोवा के खिलाफ 103 रन बनाए। रणजी के अलावा पडिक्कल ने भारत ‘ए’ के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट की तीन पारियों में 105, 65 और 21 रन बनाए। अपना करियर बतौर सलामी बल्लेबाज शुरू करने के बाद पडिक्कल धीरे-धीरे टॉप ऑर्डर में फिट बैठ गए। कर्नाटक के लिए वह कभी नंबर 3 पर और कभी-कभी नंबर 4 पर भी बल्लेबाजी करने हैं। आईपीएल 2024 से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया है। पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किए गए देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए दो टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

सिलेक्टर्स को गुमराह कर रहे थे राहुल
केएल राहुल अभी तक राजकोट नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा टीम से जुड़ चुके हैं। टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर था और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम को अब भी नहीं लगता कि वह मैच फिट हैं। चयनकर्ताओं ने बीसीसीआई की चिकित्सा टीम से हरी झंडी मिलने के आधार पर ही राहुल और जडेजा को टीम में शामिल किया था। बीसीसीआई के इस सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘अगर बीसीसीआई की चिकित्सा टीम को पहले ही पता था कि राहुल की जांघ की चोट इतनी गंभीर है तो उन्हें संभावित टीम में रखा ही क्यों गया और खिलाड़ी भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बल्लेबाजी की वीडियो पोस्ट कर गलत संकेत दे रहा है।’

प्लेइंग इलेवन की गुत्थी और उलझी
ईशान किशन का मामला और भी अजीब है क्योंकि उन्होंने अपनी घरेलू राज्य इकाई से बात नहीं की है कि वह रणजी ट्राफी मैच खेलेंगे या नहीं। राहुल के तीसरे और संभवत: चौथे टेस्ट से बाहर होने से सरफराज खान के लिए मिडिल ऑर्डर में दरवाजे खुल सकते हैं क्योंकि श्रेयस अय्यर को भी बाहर कर दिया गया है। अगर जडेजा अंतिम एकादश में अपनी जगह लेते हैं तो चयन को लेकर और उलझन होगी। अक्षर पटेल ने अभी तक दो टेस्ट में ठीक बल्लेबाजी की है और कुलदीप यादव विशाखापट्टनम में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज रहे थे। जहां तक विकेटकीपर का संबंध है तो केएस भरत के लिए समय निकलता जा रहा है क्योंकि ध्रुव जुरेल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भरत को फिर भी राजकोट में अंतिम मौका मिल सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...