17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअकेले नौ बल्लेबाजों को आउट किया, गोवा के इस अनजान खिलाड़ी ने...

अकेले नौ बल्लेबाजों को आउट किया, गोवा के इस अनजान खिलाड़ी ने रेलवे को पटरी से उतारा

Published on

सूरत

रेलवे के बाएं हाथ के स्पिनर आकाश पांडे ने दूसरी पारी में 71 रन देकर 9 विकेट लेने का कारनामा किया, जिससे उनकी टीम ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में गोवा पर 63 रन की जीत हासिल की। पांडे ने मैच के चौथे और अंतिम दिन गोवा के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने रविवार को एक विकेट लिया था। गोवा की टीम 306 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 242 रन पर आउट हो गई। इस तरह से रेलवे ने इस मैच में छह अंक हासिल किए जबकि गोवा को एक भी अंक नहीं मिला।

इस जीत से रेलवे ग्रुप सी में 18 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अब जबकि केवल एक दौर के मैच बचे हैं तब कर्नाटक 24 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है। उसने चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त हुए मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। तमिलनाडु 22 अंक लेकर दूसरे और गुजरात 19 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। चेन्नई में तमिलनाडु ने 355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 105 ओवर में 8 विकेट पर 338 रन बनाए। बाबा इंद्रजीत (98) रन आउट होने के कारण अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उनके अलावा प्रदोष रंजन पाल ने 74 और विजय शंकर ने 60 रन का योगदान दिया। मोहाली में खेले गए ग्रुप सी के मैच में गुजरात ने पंजाब को 299 रन से हराकर 6 अंक हासिल किए।

तेज गेंदबाज प्रियजीतसिंह जडेजा ने 39 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे गुजरात ने 411 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रहे पंजाब को दूसरी पारी में 111 रन पर आउट कर दिया। जडेजा के अलावा चिंतन गजा और अर्जन नागासवाला ने दो-दो विकेट लिए। चंडीगढ़ में त्रिपुरा ने चंडीगढ़ के खिलाफ ड्रॉ छूटे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। त्रिपुरा ने चंडीगढ़ के 356 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...