3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयहरियाणा के शंभू बॉर्डर छिड़ा है संग्राम, किसानों ने लांघ लिया तो...

हरियाणा के शंभू बॉर्डर छिड़ा है संग्राम, किसानों ने लांघ लिया तो क्या पहुंच जाएंगे दिल्ली?

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के हजारों किसान हरियाणा के बॉर्डर पर पहुंच गए। दिल्ली कूच के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में टेंट, राशन और अन्य सामान भरकर पंजाब के विभिन्न इलाकों से किसान दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।। संगरूर, बरनाला, अमृतसर से 2 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ आए इन किसानों ने दिल्ली कूच शुरू कर दिया है। किसान पंजाब से होते हुए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन की मदद से आंसू गैस को गोले छोड़े जा रहे हैं। वहीं किसान बैरिेकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए हरिया सराकर ने कई जगह तगड़ी नाकेबंदी की है। अंबाला का शंभू बॉर्डर किसानों को रोकने के लिए पहली दीवार है। अगर किसान इसे पार कर भी जाते हैं तो आगे भी कई ऐसी जगह हैं जहां उन्हें रोकने की तैयारी की गई है।

किसानों को रोकने यह है वह रूट, जिससे वे दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कई जगह तगड़ी नाकेबंदी की हुई है। अंबाला में शंभू बॉर्डर, बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर, सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के कूच को रोकने के लिए किलेबंदी की गई है हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने BSF और CRPF की 64 कंपनियां भेजी हैं। किसानों के दिल्ली कूच के चलते अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे बंद कर दिया गया है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को अंबाला की तरफ एक किलोमीटर तक सील कर दिया गया है। किसी को बॉर्डर पर जाने की परमिशन नहीं है। लोग रास्ते बंद होने के बाद घग्घर नदी पैदल पार कर रहे हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली नैशनल हाइवे पर यात्रा ने करने की सलाह दी गई है।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की दूरी
शंभू बॉर्डर से दिल्ली 215 किमी दूर है। किसानों को रोकने के लिए सरकार ने शंभू बॉर्डर पर तगड़ी तैयारी की है। यहां पर सड़क पर नुकीली कीले बिछाई गई है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंक्रीट और सिमेंट की दीवारें उन्हें रोकने के लिए लगाई गई है। इसके अलावा भारी पुलिस बल बॉर्डर पर तैनात किया गया है।

टीकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने की पूरी तैयारी
दिल्ली और हरियाणा के झज्जर के टीकरी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। बॉर्डर के साथ लगते मेट्रो रेल के पिलरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था प्रबंधन के लिए अपना टेंट लगा लिया है और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाला रास्ता भी बैरिकेड्स के जरिए संकरा कर दिया गया है। बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी भी तैनात हो सकती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों की डिमांड सरकार से की है।

सिंघु बॉर्डर पर 6 लेयर की हैवी बैरिकेडिंग
किसानों के दिल्ली आने को देखते हुए पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर हैवी बैरिकेडिंग कर दी है। इसके साथ ही यहां पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जिनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनाती किए गए हैं। साल 2020 में सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने में हुई परेशानियों से सीख लेकर इस बार पुलिस ने जबरदस्त तैयारी की है। पुलिस ने अभी से ही सिंघु बॉर्डर के फ्लाईओवर के नीचे करीब 6 लेयर की हैवी बैरिकेडिंग की है। ऐसे में पैदल आने जाने वाले लोगों का भी रास्ता बंद हो गया है। हालांकि अभी सिंघु बॉर्डर पर पूरी तरीके से ट्रैफिक को नहीं रोका गया है। एनएच-44 पर फ्लाईओवर के ऊपर से दोनों तरफ दिल्ली आने और जाने के लिए दो-दो लेन की सड़क ट्रैफिक के लिए खुले हैं। जिससे हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू से आने वाले लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर दिल्ली जा आ रहे हैं।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...